शहर के इतिहास व्यापार महत्वपूर्ण स्थल रहन-सहन धर्म और उत्सव जलवायु पैदावार प्रशासन के बारे में जानकारी

आपका यहाँ स्वागत हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

नोहर के बारे में

नोहर राजस्थान के 260 उत्तरी अंक्षांश और 630 पूर्वी देशान्तर पर स्थित है। यह कस्बा वर्तमान में हनुमानगढ जिले की नोहर तहसील मुख्यालय है। हनुमानगढ जिला अपने सिंचित क्षेत्र के कारण काफी विकसित हो गया है। इसकी सिंचाई गंगनहर, भाखड़ा नहर, तथा राजस्थान नहर से होती है। यहां के कृषक खुशहाल और प्रगतिशील है तथा स्वाभिमानी, निर्भिक एंव परिश्रमी है। वैसे यह कस्बा(नोहर) मरुभूमि का एक अंग है। वर्षा का वार्षिक औसत सामान्य है। कभी कभी शरद ऋतु में भी हल्की वर्षा हो जाती है। वर्षाकाल में यह क्षेत्र घास उग जाने से हरा भरा व सुंदर प्रतीत लगने लगता है। सर्दियों में यहां अत्यधिक सर्दी तथा गर्मियों में अत्यधिक गर्मी पडती है। आंधिया इस क्षेत्र गर्मी के दिनों में अधिक चलती है। अतः नम प्रदेशों में रहने से उत्पन्न बीमारियां यहां की जलवायु से नष्ट हो जाती है। विशेष रुप से श्वास एंव फेफडों की बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिये यह बड़ी अनुकुल है।


श्री गंगानगर सें जयपुर जाने वाले रेलमार्ग में नोहर एक प्रमुख स्टेशन है। यह हनुमानगढ से सादुलपुर के मध्य स्थित है। सडको के द्वारा यह कस्बा आसपास के सभी स्थानों, श्रीगंगानगर, श्री सालासर, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सिरसा, हिसार, दिल्ली, हरिद्वार, आदि से जुडा है। यहाँ कि मीटर गेज रेलवे लाइन अब ब्राड गेज में परिवर्तित हो गयी है।