स्थानीय व्यापार
प्राचीनकाल में यहां का अधिकतर व्यापार भिवानी, सिरसा, हिसार तक के समीप स्थानों तक सीमीत था। लेकिन वर्तमान में यहा चना, कपास, व अन्य खाद्यानो का प्रमुख कारोबार सभी व्यवसायिक क्षेत्रों दिल्ली, चेन्नई, बंगलोर, आदि सभी केन्द्रों से जुड़ा हैं। यहां की धान मण्डी काफी सुविख्यात है। जो सभी खाद्यानों का बिक्री केन्द्र बन गया है। यहां की धान मण्डी के अंतर्गत करीबन 300 दुकानों का प्रांगण (मार्केट) रेलवे स्टेशन एवं स्थानीय डाकघर के समीप बना हुआ है। इसके अलावा कई लघु-उद्योग भी स्थापित हो चुके हैं। एक समय में नोहर कि मंडी एशिया कि सबसे बड़ी चना मंडी थी।